June 4, 2025

एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। इसकी वजह महिला का उसके पति से झगड़ा है। यह घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन की है। तीन बच्चियों और महिला की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर है। मृतकों की पहचान झिकटिया गांव, गोह प्रखंड निवासी रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी (40), उसकी बेटियां सूर्यमणि (5), राधा (3) व शिवानी (1) के रूप में हुई है। बेटे रितेश (6) की हालत गंभीर है।

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला व बच्चे स्टेशन पर छटपटा रहे थे। आरपीएफ ने सभी को रफीगंज सामुदायिक अस्पताल भेजा। यहां तीन बच्चियों की मौत हो गई। सोनिया देवी और रितेश को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां सोनिया की भी मौत हो गई। रितेश को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया है।

क्या हुआ था… सोनिया का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वह मायके जाने की बात कहकर बच्चों को लेकर घर से निकल गई। उसका मायका नालंदा में है, जहां वह अक्सर ट्रेन से जाती थी। रफीगंज रेलवे स्टेशन पर महिला और बच्चे तड़पते मिले। सूचना मिलते ही महिला का देवर और ससुर मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *