March 4, 2026
article-l-20251132312302745027000

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते पोज दे रही हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सोनम कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट में बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। उन्होंने हॉट-पिंक वूलन सूट पहना है। इसमें बड़े पैडेड शोल्डर और सॉफ्ट कर्व वाले डिजाइन हैं। इस लुक में उनका अंदाज बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द ‘मां’ लिखा। इस छोटे से शब्द ने उनके फैंस के दिलों में खुशी की लहर दौड़ा दी। सोनम कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड और इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी। करीना कपूर ने कमेंट्स पर लिखा, ‘सोना और आनंद,’ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो।’ वहीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘शुभकामनाएं इस अनमोल पलों की।’ भूमि पेडनेकर और हाल ही में मां बनीं पत्रलेखा ने भी प्यारा सा इमोजी भेजकर सोनम को उनके दूसरे बच्चे के आगमन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *