March 9, 2026
202406123174291

अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। अपनी फिल्म के लिए काशी में लोकेशन देखने आए अभिनेता ने मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों की देखरेख में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर के अर्चकों ने उन्हें अंगवस्त्र और बाबा को चढ़ा हुआ माला फूल प्रसाद स्वरूप भेंट किया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजकुमार के हाथ में कलावा भी बांधा। पूजा-अर्चना के बाद अभिनेता राव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि काशी में आने के बाद मन को बहुत शांति मिलती है। पिछली बार हम अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए काशी आए थे तो मां गंगा की आरती देखी थी। आज हमने अपने पत्नी के साथ बाबा का दर्शन किया है। मंदिर चौक में अभिनेता को देख युवा प्रशंसकों ने हर-हर महादेव का नारा लगाया। यह देख अभिनेता ने भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। अभिनेता ने पत्नी के साथ पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर की भव्यता देख दोनों अभिभूत नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *