February 9, 2026
BIHAR (2)

सामाजिक संस्था अभया बनर्जी फाउंडेशन की ओर से टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक खेलकूद  (एथलेटिक्स)  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सबसे अधिक पुरस्कार  टेल्को के आशा किरण स्कूल और सिद्धेश्वरी डेफ एंड डंब स्कूल प्रतिभागियों ने जीतने में कामयाब रहे. इस मौके पर अतिथियों ने खिलाडय़िों, उनके अभिभावकों  व दिव्यांग बच्चों के चौमुखी विकास में शहर के उन विद्यालयों के संचालकों और संस्थाओं के प्रमुख को उनके प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने दिव्यांग खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया व अलग-अलग स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 25 मीटर , 50 मीटर , 75 मीटर , 100 मीटर की दौड़ के अलावा मैदानी खेलकूद में लंबी कूद , शॉट पुट , पासिंग द पार्सल , टेनिस बॉल थ्रो, सॉफ्टबॉल थ्रो  जैसे कुल 25 स्पर्धाओं का अलग-अलग चार श्रेणियां में आयोजन हुआ, जिसमें शहर के दिव्यांग बच्चों के 10 स्कूलों व संस्थाओं के करीब 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से टेल्को  स्थित आशा किरण विद्यालय , स्कूल आफ होप,  एस्पायर , सिद्धेश्वर डेफ और डम्ब  स्कूल , स्टार्ट , नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड,  पाथ ,डी पी एस चाईबासा,  ज्ञानोदय नोबल एकेडमी , दिव्या ज्योति नेत्रहीन विद्यालय , स्टार्ट आदी मुख्य रूप से भाग लिया.  खेल उद्घोषक श्याम शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

धन्यवाद ज्ञापन धन्यवाद ज्ञापन अभया बनर्जी फाउंडेशन के उत्तम मिश्रा ने किया. इस मौके पर अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डा जोहर बनर्जी, प्रतिमा सिंह प्राचार्य आरएमएस बालीचेला इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्राचार्य टैगोर अकादमी, जमशेदपुर लायंस क्लब की पदाधिकारी पी प्रेमलता, जमशेदपुर इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी एग्नेश , वंदना जैन, डा सुभोजीत बासु, निधि बासु , श्वेता जैन , मनीष जैन , मदन बिहार, रश्मि श्रीवास्तव, रीता मुखर्जी, समाजसेवी एस आर गोलछा ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *