March 10, 2026
mod

भीड़ ने शराब लूटने की कोशिश की फुलवारीशरीफ, । शराब लेकर आ रहे चार पहिया वाहन ने गुरुवार की रात 10 लोगों को कुचल दिया है। इसमें भुसौला निवासी रवि कुमार का पैर टूट गया है। जानकारी के अनुसार जानीपुर की ओर से शराब लदी ब्रेजा कार तेज रफ्तार में आ रही थी।

इसी क्रम में चार पहिया वाहन ने भुसौला से बाल्मी तक करीब 10 लोगों को ठोकर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया। बाद में लोगों ने शराब लदे वाहन का पीछा कर बाल्मी के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद चालक की पिटाई कर दी। हालांकि, चालक किसी तरह भागने में सफल रहा। मौजूद भीड़ में कुछ लोग शराब को लूटने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कार जब्त कर थाना लेकर आई। वहीं, एक व्यक्ति को फुलवारी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कार में दो नंबर प्लेट मिला। एक नंबर बिहार का था। वहीं, दूसरा नंबर प्लेट झारखंड के जमशेदपुर का है। फुलवारीशरीफ थानेदार मसूद हैदरी ने कहा कि 2538 बोतल शराब कार से बरामद की गई है। कुल चार सौ 80 लीटर शराब बरामद की गयी है। वहीं, निखिल कुमार नामक व्यक्ति पकड़ा गया है, जो दानापुर डोह का रहने वाला है। पकड़ाये व्यक्ति ने बताया कि शराब यूपी से आ रही थी। ये सभी जानीपुर वाले रोड से आ रहे थे। भागने के चककर में कई लोगों को ठोकर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *