
आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक पिता ने अपने चारों बच्चों को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया। हालत खराब होने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया। वहां 3 बच्चों की मौत हो गई। 12 घंटे बाद एक और बच्चे की मौत हो गई। पिता की हालत अभी भी गंभीर है। घटना आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव में मंगलवार देर रात की है। अस्पताल में 12 वर्षीय नंदनी कुमारी, 6 वर्षीय टोनी उर्फ राजा और 3 वर्षीय डौली उर्फ पलक की मौत हो गई। तीन बच्चों की मौत के बाद और बच्चे को वहां बुधवार की दोपहर 11 वर्षीय आदर्श उर्फ आदित्य कुमार की भी मौत हो गई।
अरविंद की हालत भी नाजुक है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है जानिए… पिता ने ऐसा क्यों किया अरविन्द की बेलवनिया बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग और बिक्री की दुकान है। उसका किराया हर महीने 2 हजार रुपए है। दुकान का किराया चुकाने के बाद घर-गृहस्थी और बच्चों की परवरिश मुश्किल से हो रही थी। उसका राशन कार्ड भी नहीं था। 1 साल पहले उसकी पत्नी बीमार हुई थी। तब इलाज में काफी खर्च हुआ लेकिन पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई।
मंगलवार की रात उसने घर में सल्फास मिलाकर चाय बनाई। फिर पहले अपने दो बेटे और दो बेटियों को वह चाय पिलाई। फिर खुद भी जहरीली चाय पी ली। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी और पेट दर्द से बच्चे तड़पने लगे। चीख-पुकार सुनकर उपरी मंजिल पर रहने वाले अरविंद के भाई सुनील और उसके परिवार वाले नीचे उतरे। टेम्पो में सभी को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। वहां एक के बाद एक तीन बच्चों की मौत हो गई। आईसीयू में अरविंद बोला; मेरे मरने के बाद बच्चों का क्या होगा, इसलिए उनको भी जहर पिलाया आईसीयू में भर्ती अरविंद ने बताया कि मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। छह भाइयों में अलग रहता हूं। सिर्फ एक कमरा मिला। खाने बैठकर खाना खाया। इसके बाद चाय में सल्फास मिला दिया।