September 4, 2025

मोहनियां थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सोमवार की सुबह उनका की चपेट में आने से तीन महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि छह झुलस गईं। झुलसीं 6 महिलाओं का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया। सभी दनियालपुर कुरई गांव की हैं।

महिलाएं धान की सोहनी करने जा रही थीं। इसी दौरान तेज गरज व चमक के साथ बारिश शुरू हुई। रास्ते में छुपने की कहीं जगह नहीं होने की वजह से वह खेत की ओर बढ़ने लगीं। इसी दौरान उनके उपर ठनका गिर पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मृतकों के नामः मृतकों में अशोक राम की 45 वर्षीया पत्नी मंगरी देवी, मनोज राम की 40 वर्षीया पत्नी कुमारी देवी तथा कुमारी देवी की जेठानी 45वर्षीया परमशीला देवी शामिल हैं। झुलसी महिलाओं में मदन राम की 40 वर्षीया पत्नी गीता देवी, हरिश्चंद्र राम की 45 वर्षीया पत्नी जानकी देवी, श्रीराम राम की 40 वर्षीया पत्नी कुंती देवी, रोहित राम की 35 वर्षीया पत्नी मीरा देवी, कार्मेद्र राम की 40 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी, संतोष कुमार की 35 से वर्षीया सुनीता देवी शामिल हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *