February 12, 2026
or kes

सारण जिले के मशरक, पानापुर व इसुआपुर में आर्केस्ट्रा संचालकों के अड्डों पर छापेमारी कर स्वयंसेवी संस्थाओं की रेस्क्यू स्टीम ने महिला थाने की पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इनमें मशरक से दो, नानापुर से सात और इसुआपुर से आठ लड़कियां शामिल हैं। मौके से छह आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार किए गए हैं, कुछ भाग निकले हैं। मुक्त कराई गईं लड़कियां दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व असम की हैं। उनके स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य जांच कराकर बालिका गृह में रखा गया है।

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में महिला थाना पुलिस की टीम गठित कर मशरक के डुमरसन, पानापुर के धेनुकी, व पानापुर बाजार और इसुआपुर थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में आर्केस्ट्रा के ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस क्रम में आर्केस्ट्रा में जबरन नृत्य करए जाने से प्रताड़ित 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।

इनमें दिल्ली की दो, पश्चिम बंगाल की आठ, ओडिशा की चार, असम की दो व बिहार की एक हैं। इस संबंधमें महिला थाने में प्राथमिकी की गई है। जिसमें आर्केस्ट्रा संचालकों को आरोपित किया गया है। पुलिस के साथ मुक्ति मिशन फाउंडेशन दिल्ली रेस्क्यू, रिलीफ फाउंडेशन पश्चिम बंगाल व नारायणी सेवा संस्थान छपरा के सदस्य भी थे। इन स्वयंसेवी संस्थाओं ने ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में बच्चियों के शोषण की शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *