September 17, 2024

पटना: बिहार राज्य पवंटन विकास निगम ने साबन में देवधर जाने वाले श्रद्धालुओं के – लिए इस वर्ष चार जगहों पर टेंट सिटी बनवाई है। टेंट सिटी में कुल 1,200 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को राजधानी के सिख हेरिटेज में श्रावणी मेला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। टेंट सिटी में आवासन, वाहन आदि की सुविधाएं हैं। राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है। उससे लोगों को काफी सुविधा होगी। लोग इस नंबर पर संपर्क कर सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटन निगम के
पर्यटन विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर : 18003097677 सिख हेरिटेज में श्रावणी मेला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया
महाप्रबंधक अभिजीत कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर समुचित तैयारी की गई है। इस वर्ष निगम की ओर से अबरखा, असरगंज, खैरा एवं धोबई में टेंटसिटी लगाई गई है। चारों जगहों पर 1,200 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। टेंट सिटी के अलावा कांवरिया पथ पर निगम के स्थाई केंद्रों पर भी श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
पहला फोन मां के खोने का आया पर्यटन निगम की ओर से टोल फ्री

नंबर जारी करने के बाद सोमवार को पहला फोन अबरखा टेंटसिटी से संतोष कुमार का आया। उनकी मां खो गई थी। इसकी सूचना निगम मुख्यालय ने तत्काल अबरखा कैंप को दी। कैंप की टीम तत्काल उनकी मां की खोज में जुट गई और थोड़ी ही देर में उनको खोज लिया गया। इसके लिए उन्होंने निगम की टीम को धन्यवाद दिया। वहीं, दूसरा फोन पटना सिटी में रहने वाले वशिष्ठ कुमार ने किया। वे टेंटसिटी पहुंचने के लिए मार्ग जानना चाहते थे। तीसरा फोन चंद्रभूषण कुमार का था. वे सुल्तानगंज जाने के लिए साधन जानना चाहते थे। सभी के प्रश्नों के उत्तर देकर निगम के कर्मियों ने
संतुष्ट करने की कोशिश की।
अब शिव मंदिरों के पास मिलेगा गंगोत्री का जल
जासं, पटना : सावन में भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से जल मुहैया कराया जाएगा। सावन मास में इसके लिए डाक घरों में भी विशेष व्यवस्था की गई है। गंगोत्री का जल छोटी-छोटी बोतल के माध्यम से आम जनों को उपलब्ध कराया जाएगा। जसके लिए 30 रुपये कीमत रखी गयी है। इच्छुक भक्त डाक विभाग के जीपीओ, पाटलिपुत्र, लोहानीपुर सहित लगभग शहरी क्षेत्रों के पोस्ट आफिस से इसे प्राप्त कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *