September 19, 2024

किशनगंज : सदर प्रखंड की महीनगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मडुआ टोली में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। उल्टी, पेट दर्द व चक्कर की शिकायत के बाद बच्चों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने बताया कि उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। जन चेतना जागृति एनजीओ द्वारा स्कूल भेजे गए मिड डे मिल के बर्तन में छिपकली होने की बात बताई जा रही है। मेन्यू के अनुसार खाने में पुलाव के साथ आलू-चने की सब्जी और अंडा दिया गया था।

हेडमास्टर अमित अंजन ने बताया कि बर्तन में छिपकली के बच्चे जैसे अपशिष्ट थे। इसे देखने से पहले खाना परोस दिया गया था और कई बच्चे खाना खा चुके थे। बर्तन में छिपकली देखने के बाद बच्चों को खाने से रोका गया। रोहतास में मध्याह्न भोजन खाने से नौ छात्र- छात्राएं बीमार : रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के मध्य विद्यालय जलालपुर मध्याह्न भोजन खाने से शुक्रवार को छात्र-छात्राएं बीमार हो गए हैं। में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बच्चों ने एनजीओ द्वारा आपूर्ति किया चावल व छोला खाया था।

अरवल में विषाक्त भोजन करने से मां-बेटे की मौत के करपी थाना क्षेत्र के सरवाली नांद में शुक्रवार को बासी व विषाक्त भोजन खाने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय विधवा रिकू देवी व उनके 12 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार की रात निकू देवी में खाने में चावल बनाया था। भोजन करने के एक घंटे बाद रिकू देगी की तबीयत बिगड़ने लगी। कोचिंग से पढ़कर विदेश भी कर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *