August 1, 2025

कमला नेहरू नगर में मंगलवारे पैर भन छापेमारी करने आई दानापुर पुलिस परे असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सभी का न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर कोतवाली चाने में केस दर्ज कराया गया है। खगौल के द्वारिकापुरी निवासी, राम लड्डू कुमार चार जुलाई से गायब है। उसकी पत्नी नीतू देवी ने अपहरण प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो एक संदिग्ध व्यक्ति का मोबाइल लोकेशन कमला नेहरू नगर स्थित रिया पासवान के घर में मिला।

इसके बाद दानापुर दारोगा ब्रजेश कुमार टीम के साथ कोतवाली पुलिस को लेकर रिया पासवान के घर पहुंच गए। पुलिस संदिग्ध की जांच करने के लिए घर का दरवाजा खुलवा रही थी उसी दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया गया। आरोप है कि रिया पासवान ने घर की जांच नहीं करने दी और पुलिस से उलझ गई। वह मारपीट करने लगी और कुछ लोगों के साथ पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें महिला दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सूचना पर कोतवाली थानेदार राजनकुमार पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले गए। जख्मी दारोगा ब्रजेश कुमार के बयान पर रिया पासवान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है।

आरोपित महिला पर पहले से प्राथमिकी थानेदार राजन कुमार ने बताया कि वह महिला शुरू से ही निवादित है। उस पर पहले से कई कैस है। पटना जंक्शन पर महिला टीटी से मारपीट की थी। जिसमें उसके खिलाफ रेल थाने में भी केस दर्ज है। उसमे चार्जशीट भी हो चुकी है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अपेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *