झारखंड क्षत्रिय संघ की आमसभा हुई जिसमें सर्वसम्मति से शंभू नाथ सिंह को अध्यक्ष व डा. प्रमोद कुमार सिंह को महासचिव चुना गए। सोमवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड क्षत्रिय संघ की आमसभा हुई जिसका उद्घाटन शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, आर बी बी सिंह, रामजनम सिंह, सी एस पी सिंह, अशोक सिंह, नंदकुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, अविनाश सिंह, वाई पी सिंह, नीरज सिंह, कविता परमार, मंजू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में सभी लोगोंं का कविता परमार ने स्वागत किया. मंच संचालन एन के सिंह व मंजू सिंह ने किया. इसके बाद संघ के संरक्षक आर बी बी सिंह ने आमसभा में सभी लोगों की सहमति से, सभी इकाई के अध्यक्ष सचिव व सदस्यों की सहमति से शंभू नाथ सिंह को अध्यक्ष व डा. प्रमोद कुमार को महासचिव घोषित किया. सभी इकाई के अध्यक्ष की ओर से प्रतिवेदन दिया गया जिसमें 2025 के कार्य जो हो गए और 2026 में जो कार्य करने हैं उसकी जानकारी दी गई।
युवा इकाई से नीरज सिंह ने अपनी प्रतिवेदन प्रस्तुत की, वहीं महिला इकाई से महासचिव मंजू सिंह ने अपनी प्रतिवेदन में महिला इकाई के कार्यक्रम, सभी इकाइयों के गतिविधियों की जानकारी दी. संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने 13 वर्षों में जो कार्य हुए उनकी विस्तृत जानकारी दी तथा आने वाले समय में समाज को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. शिव शंकर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे अध्यक्ष की ओर से झारखंड क्षत्रिय संघ को झारखंड ही नहीं पूरे देश में पहचान मिला है. हम सभी को समाज को मजबूत के लिए थोड़ा वक्त निकालना चाहिए. बच्चों की शिक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए. सभी लोगोंं ने रात्रि भोज का आनंद लिया. इस मौके पर महिला संरक्षिका सीता सिंह, बी बी सिंह, ए पी सिन्हा रामचंद्र सिंह, ए पी सिन्हा, अवध बिहारी सिंह, संतोष सिंह अमित सिंह, संजय सिंह हितैषी, बी डी सिंह, बच्चा सिंह, राजकुमार सिंह, एस एन सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, मनोज सिंह, श्याम सिंह, उमाकांत सिंह ,अशोक सिंह, एस एन सिंह आदि समेत करीब 600 लोग मौजूद थे।
इन्हें मिली जिम्मेदारी अध्यक्ष-शंभू नाथ सिंह, महासचिव डा. प्रमोद कुमार सिंह, संयुक्त महासचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह, संपर्क सचिव प्रशांत पुतुल, केन्द्रीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह ,संजय सिंह ,अनूप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजन सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह, केन्द्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह, अमित सिंह, श्याम किशोर सिंह, रवि सिंह, राजेश सिंह, संजीव सिंह को, केन्द्रीय सहसचिव भुवनेश्वर सिंह ,देवेन्द्र सिंह, शंभू सिंह, सुनील सिंह, संजीव सिंह, उमेश सिंह ,संजीव सिंह को बनाया गया।
