January 31, 2026

जमशेदपुर से एक और सकारात्मक एवं राहत भरी खबर सामने आई है।मरीज यश सोरेन, पिता सुनील सोरेन, निवासी मुसाबनी प्रखंड, एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था। लंबे समय तक विभिन्न स्थानों पर इलाज के बावजूद बीमारी की स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही थी। अंततः सदर अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच के उपरांत बच्चे को Autoimmune Hemolytic Anaemia with (Warm and Cold) Antibody नामक दुर्लभ बीमारी का सही निदान किया गया। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की immune system अपनी ही RBCs (लाल रक्त कोशिकाओं) को नष्ट करने लगती है तथा इसमें warm और cold दोनों प्रकार की antibodies सक्रिय रहती हैं।

बच्चे को 22 दिसंबर, 2025 को अत्यंत गंभीर अवस्था में 3.7 Hb% के साथ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। यह संपूर्ण उपचार प्रक्रिया सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न की गई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, डॉ. ललित गुप्ता, स्टाफ नर्स कमलजीत कौर तथा इमरजेंसी विभाग की सिस्टर रानी सिंह की सतत देखरेख में समुचित उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं संतुलित आहार के माध्यम से बच्चे की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ। परिणामस्वरूप 13 जनवरी को बच्चे को 10.8 Hb% के साथ अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसके पश्चात 28 जनवरी को मरीज का प्रथम फॉलो-अप किया गया, जिसमें बच्चा पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। उल्लेखनीय है कि बिना किसी रक्त चढ़ाए (Blood Transfusion) बच्चे का हीमोग्लोबिन स्तर 10.7 gm पाया गया। यह फॉलो-अप नम्रिता ठाकुर के सहयोग से संपन्न हुआ।यह संपूर्ण उपचार एवं फॉलो-अप सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सदर अस्पताल की टीम-वर्क, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा और समर्पित देखभाल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *